Notification texts go here Contact Us Buy Now!

31 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

Deepak Meena
1978 – प्रसिद्ध संघर्षकर्ता और विद्वान इमाम मूसा सद्र लीबिया की अपनी यात्रा के दौरान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गये।
 1983 - भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया। 
 1990 - पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
 1991 - उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
 1993 - रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया। 
 1994 – विश्व चेस चैंपियन गैरी कासपोरोव को पेंटियम कंप्यूटर ने शतरंज में मात दी। 
 1994 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने ब्रिटेन को उत्तरी आयरलैंड से हटाने के लिए 25 साल के लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की थी। 
 1995 - पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया। 
 1996 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है। 
 1996 – इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी। 
 1997 – ब्रिटेन की राजकुमारी डायना और उनके प्रेमी डोडी अल-फायद पेरिस में एक कार दुर्घटना में मारे गए। उनकी कार एक फुटपाथ से जा टकराई थी। उस समय डायना की उम्र सिर्फ 36 साल थी। 
 1998 - राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया। 
1998 - उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा। 
 1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
 2002 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
 2004 - इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। 
 2005 – ईराक की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में लगभग 
1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 
 2007 - ब्रिटेन में प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
 2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया। 
 2009- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से नियुक्त है। 
 2009 - भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को वर्ष 
2009 के 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया। 
 2010 – इराक़ में 2003 से जारी अमरीकी सैन्य अतिक्रमण आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया। 
 2019 - अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन ने लखनऊ में "मेगा वेंडर मीट 2019" का आयोजन किया। 
 2019 - बहुप्रतीक्षित असम नागरिक रजिस्टर {नेशनल सिटिजन रजिस्टर }की अंतिम लिस्ट जारी की। 
 2020 - जापान ने भारत में कोविड-19 संकट से निपटने हेतु स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आधिकारिक विकास सहायता ऋण के रूप में 3,500 करोड़ रुपये दिए। 
 2020 - मध्य एशिया में शांति की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पहला व्यावसायिक विमान अबुधाबी में उतरा। 
 2021 - अफगानिस्तान में कब्जे का बाद पहली बार भारत और तालिबानी नेता के बीच औपचारिक मुलाकात हुई। 
 2021 - राजस्थान के नागौर जिले में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हुई। 
 2021 - अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार मनाया गया। 

 *31 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉* 
 1871 - सैयद हसन इमाम - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष। 
 1919 - अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार । 
 1940 - शिवाजी सावंत - मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
 1944 – वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का जन्म हुआ। 
 1962 - पल्लम राजू, एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ । 
 1963 - ऋतुपर्णो घोष - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता। 
  *31 अगस्त को हुए निधन👉* 
 1995 - बेअंत सिंह - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री। 
 2003 - विजयशंकर मल्ल - इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को "हंसमुख गद्य" की संज्ञा दी थी।
 2016 - कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि। 2020 - भारत के पूर्व / तेरहवें राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी (भारत रत्न से सम्मानित) का 84 साल की उम्र में निधन हुआ। *31 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*







Getting Info...

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.